पामगढ़ : चोरों का धावा, शटर खोलकर नगदी समेत जेवर पार, लाख रूपए की चोरी का अनुमान

जांजगीर जिला के पामगढ़ के ग्राम पंचायत डूडगा में बीती रात चोरों ने धावा बोल कर एक घर से नगदी समेत लाख रूपए के जेवरात पार कर दी| देर रात जानकारी होने पर चोर को परिवार वालों ने ढूंढा लेकिन घर से कुछ ही दूर उनकी दो पेटियां मिली। फिलहाल घटना की सूचना पामगढ़ थाना को दे दी गई है| पुलिस जांच कर रही है।

ग्राम पंचायत डूडगा निवासी साधु राम पटेल प्रतिदिन की तरह रात में घर में सो रहा था| घर पर लगा हुआ शटर का ताला नहीं लगाया था| इसकी वजह से रात लगभग 12:00 बजे के आसपास चोर शटर उठाकर घर में प्रवेश कर गए और वहां रखे 2 पेटी चुरा ले गए। पीड़ित ने बताया कि पेटी में लगभग 50 हजार रुपए  नगदी और 50 हजार रुपए से अधिक के गहने रखे हुए थे| जिसे चोरों ने पार कर दिया | आज सुबह जब लोग उठे तो उनके घर से कुछ ही दूर में वह दोनों पेटियां खुली हालत में मिली| जिस पर पड़ताल करने पर वह पेटी पीड़ित परिवार की निकली। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इस प्रकार की चोरी गांव में हो चुकी है जिसका पता अभी तक नहीं चल पाया है बहरहाल थाना मैं शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और छानबीन कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ी भाषा के उन्नयन हेतु केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान का मैसूर आगमन