राहौद के मोबाईल दुकान में घुसे चोर, पति-पत्नी के साथ किए मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

जांजगीर जिला के पामगढ़ राहोद में 4 चोर एक मोबाईल दुकान में घुसे थे| दुकानदार अपनी पत्नी के साथ पहुंचा तो चोरों ने दोनों के साथ मारपीट की| चिल्लाने पर 3 साथी फरार होने में कामयाब हो गए जबकि एक आरोपी को पकड़ा गया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया |  आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये एप्पल मोबाईल कीमति 80,000 रूपये तथा अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल स्प्लेण्डर काला रंग क्रमांक सी.जी.11 बी.जे. 9766 को जप्त किया गया है| आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 331(5), 305(ए), 3(5) BNS कायम कर भेजा गया| घटना रहौद चौकी की है |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुदीप कुमार निवासी राहौद शिवरीनारायण दिनांक 19.03.26 को सुबह 7:55 बजे अपने मकान से नीचे उतर कर नीचे का दरवाजा खोलकर अंदर गया उसी समय 8:00 बजे आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन एवं उसके अन्य साथी दरवाजा के अंदर घुसा था मकान अंदर से दो मोबाइल एप्पल कीमती 80000 रूपये तथा एक नग सैमसंग कीपैड मोबाइल कीमती 1000 एवं काउंटर से अन्य सामान चोरी कर लिए थे प्रार्थी द्वारा चोरी करते देख विरोध करने पर चारों लड़को के द्वारा प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को इसे जमीन पर पटक कर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किये तीन लड़के भाग गए तो यह बाहर निकाल कर चिल्लाया तो एक व्यक्ति आया तब प्रियेश कुमार बर्मन निवासी केसला को पकड़ लिए वही उनके अन्य साथीगण जो मौका पाकर भाग गए है प्रार्थी का दो नग मोबाइल एप्पल व सैमसंग कीपैड कीमती 81000 रूपये को चोरी कर ले गया ।

See also  RAWE : कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने किया धान रोपाई

प्रकरण में आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को बारिकि से पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने साथियों के साथ जुर्म करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से चोरी किये गये एप्पल मोबाईल कीमति 80,000 रूपये तथा अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल स्प्लेण्डर काला रंग क्रमांक सी.जी.11 बी.जे. 9766को जप्त किया गया प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन उम्र 24 वर्ष निवासी केशला वार्ड नं. 07 गुड़ीपारा थाना पामगढ़ जिला जीजगीर चांपा (छ.ग.)

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, सउनि ,आर पी बघेल , प्रधान आरक्षक सुधीर साहू, जगदीश आरक्षक दिनेश चौहान, आनंद शांडे,विवेक सिंह , राजेश कश्यप एवं, पुलिस सहायता केंद्र राहोद थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।