पामगढ़ डबल मर्डर, चोरी की नियत से घर में घुसे थे चोर, आँख खुल गई और का दिया कत्ल, जल्द ही पुलिस करेगी खुलासा

जांजगीर जिला के पामगढ़ में हुए डबल मर्डर में पुलिस के हाथ अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस जल्द करेगी। दरअसल कुछ लोग चोरी के नियत से घर में दाखिल हुए थे चोरी कर पाते इससे पहले दंपति की आंख खुल गई| इसके बाद पकड़े जाने के डर से दोनों पति-पत्नी का कत्ल कर दिया। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी का है।

 

बताया जा रहा है कि मामले के संदेही गांव के ही लोग है। इस दंपति की अपने घर में ही पान की दुकान थी, जिसके कारण संभवतः आरोपियों को दोनों ने पहचान लिया था। खपरी ग्राम में दोहरे हत्याकांड के संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को मुलमुला पुलिस मामले का खुलासा कर देगी। इससे पहले सभी एंगल से जांच की जा रही है।

 

ग्राम खपरी निवासी 68 वर्षीय संतराम साहू एवं उसकी पत्नी श्याम बाई साहू की अपने ही घर में रक्त रंजित पड़ी थी। मंगल-बुधवार की दरमियानी रात्रि को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी थी। बुधवार की सुबह को उसके बेटे हरिचरण ने देखा कि माता-पिता का शव घर पर पड़ा हुआ है, जिससे इसकी सूचना मुलमुला पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही थी।

See also  बीजापुर में रेड अलर्ट के साथ 20 जिलों में 24 घंटे की चेतावनी

 

घटना के बाद गांव में शोक एवं डर का माहौल था, क्योंकि पहली बार गांव में डबल मर्डर हुआ था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दिया था। मौके पर डाग की टीम, फिंगर प्रिंट, एफएसएल यूनिट से लेकर पुलिस की कई टीम इस पर जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने कुछ संदेहियो से पूछताछ किया, लेकिन वे गोलमोल जवाब देने लगे। अंततः संदेहियो ने अपना जुर्म कबूला.

 

बताया जा रहा है कि ये लोग चोरी करने के नियत से घुसे थे, लेकिन अचानक पहचान लिया, जिससे गांव में बदनामी के डर से उक्त दंपति को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है एवं साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

 

पामगढ़ में पति-पत्नी की बेदर्दी से हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप