CG : दशहरा मनाकर लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों को एक बस ने ठोका, तीनों की दर्दनाक मौत

सूरजपुर जिला में दशहरा मनाकर लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी| घटना में तीनों युवको की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मरचुरी में रखने के बाद जाँच शुरू कर दी है| घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है|

मिली जानकारी के मुताबिक, सोनगरा के रहने वाले अविनाश राजवाड़े ,परमेश्वर राजवाड़े और प्रेमसाय राजवाड़े तीनों एक बाइक पर सवार होकर दशहरा देखकर अपने घर जा रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा से महान थ्री खदान से एसईसीएल कर्मचारियों को लेकर वापस आ रही बस से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं बाइक सवार तीनों युवकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भटगांव पुलिस देर रात होने के कारण शवों को मरचुरी में रखवाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है

See also  CG : शादी में गए युवक की गला रेतकर हत्या, 5 नाबालिगों ने दिया घटना को अंजाम