अकलतरा में शराब पीने से दो सगे भाई समेत तीन की मौत, गाँव में मचा हडकंप

जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के परसाहीबाना गांव में शराब पीने से 2 सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद से गाँव में हडकंप मचा हुआ है| सूचना मिलते ही मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार परसाही बाना गांव में संजय सांडे उम्र 41 साल संतकुमार सांडे उम्र 43 साल और जितेंद्र सोनकर उम्र 38 ने शराब पी थी। जिसके बाद तीनों की तबियत बिगड़ गई और अकलतरा अस्पताल ले जाने पर 2 सगे भाई संजय सांडे और संत सांडे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं तीसरे व्यक्ति जितेंद्र कुमार को बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना के बाद तमाम सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि जिले में लगातार ऐसी घटना हो रही है. 15 मई को रोगदा में सेना के जवान समेत 3 की मौत हुई थी, इसके बाद 31 अगस्त को अमोदा गांव में 2 की मौत हुई थी. अब परसाही गांव में 2 सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत शराब पीने से हुई है|

See also  CG : पिता-पुत्र पर बदमाशों ने किया हमला, दोनों गंभीर से घायल, घटना कैमरा में कैद 

शराब पीने से तीन युवकों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है।