अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंका फिर खुद भी माँ ने लगा दी छलांग, बच्चों की मौत

उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां घरेलू विवाद के कारण महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला तो बच गई, लेकिन तीनों बच्चों ने पानी में डूबने से दम तोड़ दिया। घटना जखौरा थाना क्षेत्र के मुहारा गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार मुहारा गांव की रहने वाली 31 वर्षीय महिला राजकुमारी के साथ किसी मामले को लेकर घरेलू विवाद हुआ। जिसके बाद वह अपने तीन बच्चों को लेकर गांव में ही खेत पर स्थित कुएं के पास पहुंची। जहां पहले उसने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंका फिर खुद भी छलांग लगा दी। आसपास काम कर रहे लोगों ने कुएं से महिला को तो बचा लिया, लेकिन तीनों मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।(Ajency)

See also  सपा नेताओं का बरेली दौरा: डिप्टी CM केशव मौर्य बोले, मुस्लिम तुष्टिकरण ही सपा की पहचान