Pamgarh : टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के शा.उच्च.मा.वि.कोसला के बच्चों ने समूर्ण टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने के लिए गांव में जागरूकता रैली निकाली गई | ग्राम स्तर पर कोविड-19 सम्पूर्ण टीकाकरण महाअभियान हेतु नारे व श्लोगन के साथ पूरे जोर शोर से जागरूकता रैली निकाली गई।स्कूलों से होते हुए भाठा पर,गुड़ी चौक, महामाया मंदिर आदि से होते हुए गांव के समस्त गली मोहल्लों में भ्रमण करते लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु सम्पूर्ण टीकाकरण लगवाने जागरूक किया गया। इस जन जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य आर एन निर्मलकर, डिस्ट्रिक आर्गेनाइजिंग कमिश्नर गाइड सुमन लता यादव, खेल प्रभारी बी के टंडन, शिक्षक जी आर कश्यप, सीमा वानी, बी पी एस बंजारे, एल पी यादव, पी के दिव्य, शैलेष रवानी, डी दिनकर, शांतनु श्रीवास, शैलेंद्र श्रीवास, नाथू लहरे,अयोध्या पटेल आदि उपस्थित थे।

See also  Janjgir : आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति में हुई गड़बड़ी, आवेदिका ने निरस्त करने की लगाई गुहार