छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव राजनांदगांव दौरे पर है। आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने और नहीं लड़ने पर उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। इसका फैसला उन्होंने जनता पर छोड़ दिए है।
राजनांदगांव दौरे के दौरान मीडिया द्वारा चुनाव लड़ने या दूसरी पार्टी ज्वाइन करने और भाजपा में शामिल होने वाले सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, बीजेपी में मैं कभी नहीं जाऊंगा, मेरी जो व्यक्तिगत विचारधारा है, मेरी जिंदगी की जो फिलोसफी है, मेरे जीवन का जो दर्शन है, वो मुझे कभी बीजेपी के साथ नहीं जोड़ सकता। तो बीजेपी में कभी नहीं जा सकता, शेष राजनीति क्या रास्ता लेगी, ये भविष्य पर निर्भर करेगा।
नई पार्टी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने हंसते हुए कहा कि, नहीं, पार्टी बनाने में बहुत पैसा लगता है।