आज का राशिफल, 14 मार्च , जाने कैसे रहेगा आज का दिन

14 March 2025 आज का राशिफल : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज स्नान दान की पूर्णिमा है। इसके अलावा आज होली का पर्व मनाया जाएगा। आज रंग खेलकर होली का त्यौहार मनाया जाएगा। आज के दिन को बसंतोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज परिवारवालों के साथ समय बीतेगा। कुछ दिनों से परिवार में चल रही किसी समस्या का सोल्यूशन आज मिल सकता है। आज

आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग-  लाल
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि: 

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य की योजना बनाने में सफल होंगे और मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। आज व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। आज आपको किसी विदेशी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। रोजगार के कई अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग-  गुलाबी
  • शुभ अंक- 6
See also  राशिफल 17 फरवरी 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

मिथुन राशि: 

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े उलझन में रहेंगे, लेकिन अपनों की मदद से सब ठीक हो जाएगा। बच्चे आज काफी उत्साहित रहेंगे। महिलाएं आज किचन में काम करते समय सावधानी बरते। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि: 

आज आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। इस राशि के जो लोग कम्प्यूटर के क्षेत्र से जुड़े है, उनके लिए बड़ी सफलता के योग बने हुए है। बेहतर होगा कि अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से आज रोचक बात हो सकती हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि: 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग साहित्य से जुड़े है उन्हें बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, वे आपकी मदद करेंगे। नवविवाहित दंपति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि: 

आज किस्मत आपका साथ देगी। रुका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जाएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के कई नये अवसर भी प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल आज
खुशनुमा बना रहेगा। आज आप अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। लोग आपसे मिलने आएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6
See also  इन 5 राशियों की किस्मत चमकेगी दिवाली 2025 से 2026 तक, धन-प्रगति के बनेंगे योग

तुला राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें और फिजूल की बातों में पड़ने से बचें। आज आप लोगों से मिलने जुलने में व्यस्त रहेंगे। आज नया फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। आज परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। हंसी-मजाक में समय बीतेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि: 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्र अगर आज किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि: 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज अपने करियर को लेकर थोड़े उलझन में रहेंगे, किसी अनुभवी की सलाह भी लेंगे। आज परिवार के सहयोग से आपके सारे काम बन जायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि: 

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जिस अवसर की आपको कई दिनों से तलाश थी, वो आज किसी करीबी की मदद से मिल सकता है। बॉस आज आपके काम से खुश हो सकते है। आज आप दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7
See also  सोमवार 11 नवंबर 2024 का राशिफल

कुंभ राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे बखूबी निभाएंगे। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। आपको समाज में अपना नाम बनाने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि: 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। नव विवाहित दंपित के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी। इससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

 

आज का राशिफल, 13 मार्च , जाने कैसे रहेगा आज का दिन

 

आज का राशिफल, 12 मार्च , जाने कैसे रहेगा आज का दिन

 

आज का राशिफल, 11 मार्च , जाने कैसे रहेगा आज का दिन

 

आज का राशिफल, 10 मार्च , जाने कैसे रहेगा आज का दिन