पामगढ़ में पलटा ट्रेलर, करोड़ों का क्लिंकर फैला सड़क पर, बाल बाल बचे लोग, मचा अफरा तफरी

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह तड़के एक ट्रेलर पलट गया। उसमें लोड करोड़ों का क्लिंकर सड़क पर फैल गया। वही ट्रेलर घरों में घुसते घुसते बच गया। ट्रेलर पलटने से खलासी ट्रेलर में फस गया। जिसे कुछ लोगों की मदद से बाहर निकाला। घटना में चालक और खलासी दोनों को चोट आई है जिसे उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना पामगढ़ के जयतारा चौक की है।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर तेज रफ्तार में था और चालक लाल सिंह यादव नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसी कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। घटना में ट्रेलर में खलासी भी फस गया जिसे स्थानीय लोगों ने खींचकर बाहर निकाला । फिरहाल घटना में दोनों को चोट आई है जिसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।

खलासी ईश्वरी प्रसाद धनवार ने बताया कि हादसे में ट्रेलर और उसमें भरे क्लिंकर को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ट्रेलर पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। गनीमत रही कि ट्रेलर पास के एक दो घर में घुसने से बाल-बाल बच गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि की भी आशंका थी। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना बिलासपुर शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पामगढ़ पर मोनू खाई खजाना दुकान के पास शुक्रवार की सुबह तड़के 5 बजे की बताई जा रही है । खलासी के बताए अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री बलौदाबाजार से माल को लोड करके झारसुगुड़ा जा रहे थे।

See also  शराब अवैध बिक्री बंद कराने भीम रेजीमेंट ने सौपा ज्ञापन 

खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है फिरहाल मौके पर आने जाने वाले और स्थानीय लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।