Breaking News : जांजगीर में ट्रक की ठोकर से 3 बच्चे घायल, 1 की हालत गंभीर, ट्रक में की तोड़फोड़

Johar36garh News|जांजगीर जिला के पिसोद में आज शाम एक ट्रक ने सड़क किनारे खेल रहे 3 बच्चों को ठोकर मार दी| जिससे तीनों बच्चे घायल हो गए,  जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है | जिसे उपचार के लिए बिलासपुर रिफर किया गया है | घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ की | घटना जांजगीर थाना की है|

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर के ग्राम पिसोद में आज शाम 5 बजे के आसपास सड़क किनारे खेल रहे 3 बच्चों को ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए, तीनों बच्चों का जिला हॉस्पिटल जांजगीर उपचार के लिए भेजा गया है एक बच्चे की हालत गंभीर है जिसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है | घटना के बाद ट्रक चालक कुछ दूर जाने के बाद रास्ते में ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया | घटना से गुस्साएं लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की|  सूचना पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया | इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच कर रही है |

 

See also  Pamgarh : कार और बाइक आमने सामने भिड़ंत, बाइक के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर रूप से घायल