अकलतरा में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

JJohar36garh News|जांजगीर जिले के अकलतरा तरौद बस स्टैंड में आज दोपहर ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना अकलतरा थाना की है। रविवार को यहां पर कार और बाइक में भिड़ंत हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक उदयबंद जांजगीर निवासी गोपाल चंद चौबे पिता नाक चंद चौबे है। जो बाइक से मल्हार जा रहा था। अकलतरा की से और से खाली ट्रक आ रही थी। जो तरौद बस स्टैंड चौक के पास पहुंची थी की उसने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसमे सवार गोपाल चंद चौबे की मौके पर मौत हो गई । बता दे कि युवक ने बकायदा हेलमेट पहना हुआ था जिसके बाद भी युवक बच नही पाया। घटना के तुरंत बाद सड़क पर लोगो भीड़ उमड़ गयी | घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इधर घटना के सूचना पर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गयी है। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक कहा का रहने वाला है पता नही चल पाया है।

See also  अपराधों से नाराज हुए डीएम अवस्थी, अधिकारियों की लेंगे क्लास