डोटोपार के पास ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत, 1 की मौत, 2 घायल

JJohar36garh News|बलौदाबाजार जिले के कोतवाली थाना इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक डोटोपार गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हुई है. इस सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है. वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया है| 
पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक ग्राम चिचिरदा अपने रिशतेदार के घर मिलने गए थे. वापस लौटते समय डोटोपार गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक खून से लहूलुहान हो गए.इस घटना में रोमनाथ निषाद की मौके पर मौत हो गई, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की खोजबीन में लगी हुई है

See also  छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सरकारी जमीन बेचकर लाखों रूपए ठगे, छह आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल