Breaking : ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार बेटी की मौत, माँ गंभीर,  शिवरीनारायण महानदी पुल पर हुआ हादसा

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला और बलौदाबाजार सीमा में महानदी पुल पर आज सुबह एक ट्रेलर ने स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया| जिससे स्कूटी सवार 1 युवती की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है |  ट्रेलर को शिवरीनारायण पुलिस ने पकड़ लिया है |  घटना गिधौरी थाना क्षेत्र की है |  पुलिस जाँच में जुटी है | घटना गिधौरी से शिवरीनारायण को जोड़ने वाली महानदी के शबरी सेतु पर हुआ है | आरोपी ड्राइवर घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी को लेकर भग रहा था जिसे शिवरीनारायण पुलिस ने पकड़ा उसके बाद गिधौरी थाना को सुपुर्द किया गया। आरोपी ड्राइवर  पुलिस के पकड़ में है |

स्कूटी क्र CG 11 AM 7024 है जो भूपेंद्र कुमार राकेश ने नाम से दर्ज है और ट्रेलर क्र CG 04 ME 0627 है |

गिधौरी थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि मां बेटी शिवरीनारायण से गैस सिलेंडर घरेलू सामान लेकर आ रहे थे तभी वो ट्रेलर के चपेट में आ गए जिससे स्कूटी चला रही युवती की मौके पर मौत हो गयी माँ गंभीर रूप से घायल है जिसे तत्काल कसडोल हॉस्पिटल भेजा गया माँ बेटी तेलीपारा बिलाईगढ़ के रहने वाले है ।

See also  CG : गाय को ठोकर मारते हुए शो रूम में घुसी कार, चालक व युवती सहित चार लोग घायल

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/112-me-hi-mahila-ka-prasaw/