पामगढ़ में सिलेंडर से भरी ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत, कार के सामने का हिस्सा चकनाचूर

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में सिलेंडर से भरी ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई | घटना में किसी जनहानि तो नहीं हुई लेकिन दोनों ही वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए | घटना के दौरान ट्रक के पीछे चल रहा बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर ट्रक मे जा घुसा जिससे उसे चोट आई | घटना पामगढ़ स्टेट बैक से पहले की है |

 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर 3 बजे के आसपास बिलासपुर की ओर से आ रही एक कार और शिवरीनारायण की दिशा से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि ट्रक का पीछे चक्का के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया | हादसे के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक भी ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया, जिससे उसे मामूली चोटें आई हैं। कार में करीब चार लोग सवार थे, जो इस भीषण दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

See also  CG : गणेश विसर्जन देखने गए युवक पर चाकू मार कर हत्या, पिता और भाई से भी मारपीट 

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच गया और सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार पामगढ़ के पेंड्री इलाके की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।