CG : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत, बाइक के उड़ गए परखच्चे

कोरिया जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ दो बाइक की आमने सामने की टक्कर से 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सोनहत थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पोड़ी निवासी संत कुमार(26) और नीलेश रविवार रात को बाइक से कहीं जा रहे थे। वो अभी बैकुंठपुर-सोनहत मार्ग में कटगोड़ी के रिखई चौक के नजदीक पहुंचे थे। उसी वक्त ये हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थीं। सामने से जो बाइक आ रही थी उस में सुमारू पाल (24) सवार था। हादसे में मौके पर ही सुमारू और संत की मौत हो गई थी। वहीं नीलेश गंभीर रूप से घायल हुआ था। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।

घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। रात के वक्त ही सभी के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई थी। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  Breaking : पामगढ़ के एक गांव में मिले 11 संक्रमित, जिला में मिले 36 पॉजिटिव