जांजगीर : आम तोड़ने गए 2 बच्चों को कार ने रौंदा, मौके पर ही दोनों की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

JJohar36garh News| जांजगीर चांपा जिला में आम तोड़ने गए 2 बच्चों को कार ने अपने चपेट में ले लिया|  जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटना कारित कार को घटना स्थल से लगभग 06 किलोमीटर दूर छोड़कर आरोपी कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए हैं |  घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा कोरबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है। फिलहाल प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी जा रही है। घटना ग्राम उच्चभट्ठी की है |

मिली जानकारी के अनुसार चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा के सबरिया डेरा के रहने वाले बच्चे आम तोड़ने गए थे उसी दौरान चांपा कोरबा मार्ग पर उच्चभिट्ठी गांव के पास चांपा से कोरबा की ओर जा रही कार ने मनोज गोंड़ पिता रतन गोंड़ उम्र 10 साल और राजू गोंड़ पिता जगदीश गोंड़ उम्र 09 साल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटना कारित कार को घटना स्थल से लगभग 06 किलोमीटर दूर उरगा थाना क्षेत्र में छोड़कर आरोपी कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा कोरबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है। फिलहाल प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी जा रही है।

See also  54 पंच एवं 03 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित, जिले में 01 जनपद सदस्य, 06 सरपंच एवं 11 पंचों के लिए 20 जनवरी को होगा मतदान