2 मासूम बच्चों की बेरहमी से किया हत्या, फिर खुद मां ने काटी अपनी नस, गंभीर हालत में भर्ती

महाराजगंज जिले के निचलौल थानाक्षेत्र में बुधवार को 34 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपनी दो नाबालिग बेटियों की गला घोटकर हत्या कर दी और फिर अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि महिला की पहचान साक्षी (34) के रूप में हुई है और गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। उनके अनुसार उसकी दो बेटियों- अपेक्षा (8) और आरोही (3) की मृत्यु हो गई है।

 

मीणा ने बताया कि महिला के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें लिखा है, “मेरे पति बहुत अच्छे हैं और मुझे उनके साथ कोई समस्या नहीं है। लेकिन मैं अपने जीवन से ऊब गई हूं जिसकी वजह से मैं यह कदम उठा रही हूं।”

 

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा मृत्यु के कारण और समय के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

See also  लखनऊ वासियों को मिलेगा ग्रीन कॉरिडोर का अनमोल तोहफा

 

पुलिस ने बताया कि महिला का पति पंजाब में काम करता है और महिला अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी। पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में निचलौल थाने में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।