दो सगे भाइयों ने गोद ली हुई नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर लूटी अस्मत

मैहर से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दो सगे भाइयों ने मिलकर गोद ली हुई नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बड़ा भाई लंबे समय से लड़की का यौन शोषण कर रहा था। बड़े भाई की देखा देखी छोटा भाई की भी नीयत डोल गई और वही लड़की से दुष्कर्म करने लगा। पीड़ित नाबालिग लड़की रिश्ते में उनकी बहन लगती है।

 

14 वर्षीय पीड़िता करीब 9 साल से अपने मामा के घर रहती थी। जब वह बड़ी हुई तो ममेरा बड़ा भाई उसके साथ जोर जबर्दस्ती करने लगा। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद ममेरा छोटा भाई भी मौका मिलते ही उसकी आबरू लूटने लगा। दोनों भाई बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। लंबे समय से शोषण का शिकार हो रही नाबालिग लड़की के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया और उसने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी।

See also  संसदीय कार्य मंत्री ने धवा के बड़ला नगर के ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन

 

शिकायत मिलने के बाद मैहर थाना पुलिस ने महाराज नगर में रहने वाले दो आरोपी भाइयों को अपनी फुफेरी बहन से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 डीए, 450, 506, 34 और 5/6 पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। बड़े भाई का नाम विवेक मल्हार है, जबकि छोटा भाई नाबालिग है।

 

मैहर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की के माता-पिता झारखंड में रहते थे। जब लड़की की उम्र 5 साल थी तभी उनका देहांत हो गया था। इसके बाद लड़की के मामा ने उसे गोद ले लिया और अपने पास मैहर ले आए। मैहर में जब लड़की बड़ी हुई तो उसके ममेरे भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म करने शुरू कर दिया। 20 मार्च 2024 को नाबालिग लड़की से दोनों भाइयों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुआ के साथ थाना जाकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई।

See also  हर मंडल मुख्यालय पर बनाएंगे स्पोर्ट्स कॉलेज : सीएम योगी

 

हाथ-पैर बांधकर लूटी अस्मत

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा था। इस बात की जानकारी छोटे भाई को लगी तो वह भी जबर्दस्ती करने लगा। दोनों भाई जान से मारने की धमकी देकर लंबे समय से ऐसा कर रहे थे। 20 मार्च के दिन दोनों ने पहले मेरे हाथ पैर बांध दिए और फिर अस्मत लूट ली।

 

थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि अपराध की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक भाई को जेल, जबकि दूसरे को बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई चल रही है। बड़ा भाई लंबे समय से शोषण कर रहा था।