राहौद, केसला और खपरी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन 25 फरवरी तक

JJohar36garh News|राजस्व अनुविभाग पामगढ़ के अंतर्गत तहसील पामगढ़ के नगर पंचायत राहौद, ग्राम पंचायत केसला और खपरी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 25 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति, वन समिति आदि से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक समूह निर्धारित तिथि तक आवेदन राजस्व अनुविभाग कार्यालय पामगढ़ में जमा कर सकतें है। समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नही किया जाएगा। विस्तृत जानकारी एसडीएम कार्यालय पामगढ़, नगर पंचायत राहौद, एवं ग्राम पंचायत केसला और खपरी कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।

See also  धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान बनी जनजातीय सशक्तिकरण की मिसाल, 2340 नागरिकों को मिला आधार समाधान