उपचार के दौरान रेप पीड़ित महिला की मौत, छत्तीसगढ़ की घटना

JJohar36garh News|रामनगर इलाके में दो सप्ताह पहले रेप की शिकार महिला ने दम तोड़ दिया। अभनपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अब इस मामले की जांच के बाद हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। महिला से रेप और उसके साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की थी। आरोपी डॉ. मनोहर गुप्ता के खिलाफ रेप और हत्या के प्रयास के मामले में अपराध दर्ज किया गया था। आरोप है कि करीबी संबंध बनाकर आरोपी ने पहले महिला से रेप किया। पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर धमकी देते हुए दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश भी की।

दोनों के बीच विवाद इतना गहराया था कि घटनास्थल से गुजरने वाले राहगीर भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने यहां महिला का बीच-बचाव भी किया। मारपीट के बाद महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया था तब वहां उसकी हालत बहुत नाजुक बताई गई थी। शुरुआत में एम्स में भी उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक कोविड टेस्ट कराए जाने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अभनपुर में उपचार चल रहा था। पुलिस ने बताया है कि अब इस केस में हत्या का अपराध कायम किया जाएगा। पूर्व में दिए गए बयान के आधार पर साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

See also  डीएम ने सड़क हादसे में घायल हुए दो शख्स को गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे