बहन पर रखता था बुरी नज़र, समझाने पर नहीं माना, नाबालिग लड़के ने अपने ही दोस्त किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, हुई मौत

बलौदाबाजार.

चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले से सामने आए खूनी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. एक नाबालिग ने विवाद के बाद अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल को हॉस्पिटल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डाक्टर ने बताया कि चाकू लगने से अतड़ी बाहर आ गया था और अंदर गहरी चोट होने से काफी खून बह चुका था. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

 

इसे भी पढ़े :-एलआईसी की 60 माह की 1 हजार प्रति माह वाली पॉलिसी, अच्छा रिटर्न और फायदा भी ज्यादा

 

जानकारी के मुताबिक, मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी का है. गांव के 22 वर्षीय राजेश कुमार निर्मलकर  और नाबालिग दोनों दोस्त थे. नाबालिग का आरोप है कि राजेश उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था. ऐसा करने से कई बार उसने मना भी किया लेकिन राजेश ने बात नहीं मानी. जिसके बाद उसने राजेश को जान से मारने की प्लानिंग की.

 

इसे भी पढ़े :-एसबीआई से बाइक लोन, कैसे ले सकते हैं कितने लगेगा ब्याज दर, कितना लगेगा प्रोसेसिंग चार्ज

See also  अध्यक्ष जीतू मुश्किल में, एमपी-एमएलए कोर्ट में चलेगा इमरती वाला केस

 

रोजाना की तरह सोमवार की रात नाबालिग आरोपी ने राजेश को गांव के मैदान में मिलने के लिए बुलाया. राजेश जब वहां पहुंचा तो नाबालिग उससे विवाद करने लगा और अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. राजेश को परिजन गंभीर हालत में पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे  जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने नाबालिक आरोपी को पकड़कर अभिरक्षा में रखा है.

 

अमेज़न (Amazon) से कैसे कमाए पैसे, जाने 12 तारीखे जो आपको देगें लाखों रुपए