वन रक्षक को पुरष्कृत कर दोषियों को करें तत्काल निलंबित : अजाक्स

Johar36garh (Web Desk)| कटघोरा वनमंडल अंतर्गत बांकीमोंगरा वन क्षेत्र में बांस की अवैध कटाई मामले में प्रांताध्यक्ष डॉ लक्ष्मण भारती ने प्रान्तीय महामंत्री के आर डहरिया, प्रदेश सचिव डॉ अमित मिरी जिलाध्यक्ष अजाक्स कोरबा  के ड़ी पात्रे को तत्काल मामले की जांच पड़ताल करने निर्देशित किया जिसके परिपालन में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति- जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ(अजाक्स) कटघोरा विकास खण्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार खुंटे को मामले की जांच हेतु अधिकृत किया गया ।

अजाक्स संघ ने कटघोरा वनमंडल अंतर्गत बांकीमोंगरा वन क्षेत्र में बांस की अवैध कटाई कराने वाले रेंजर मृत्युंजय शर्मा डिप्टी रेंजर अजय कौशिक एवं कटघोरा बीट क्षेत्र में पदस्थ बीट गार्ड रामकुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अन्य मुख्यालय अंतर्गत पदस्थ करने की मांग की है । साथ ही निर्भिक होकर भ्रस्टाचार के विरुद्ध अपने अधिकारी से ही कानून का पालन ना करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए केस दर्ज करने के साहसिक निर्णय हेतु राज्य सरकार द्वारा पुरष्कृत किया जाए,कटघोरा वन मंडल अंतर्गत बाकी मोंगरा वन परिक्षेत्र में शेखर रात्रे बीट गार्ड के पद पर पदस्थ हैं । जिन्हें विभागीय कार्य से मरवाही भेजा गया था। उसकी अनुपस्थिति में कटघोरा क्षेत्र के वन रक्षक रामकुमार यादव को अवैध बांस कटाई की जिम्मेवारी रेंजर मृत्युंजय शर्मा व डिप्टी रेंजर अजय कौशिक द्वारा दी गई।

See also  CG : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौके पर ही मौत

संबंधित क्षेत्र के बीट गार्ड शेखर रात्रे ने श्रमिकों का बयान दर्ज किया जिसमें उन्होंने कहा की रेंजर मृत्युंजय शर्मा एवं डिप्टी रेंजर अजय कौशिक के निर्देशन में बांस कटाई की जा रही है। बीट गार्ड शेखर रात्रे ने श्रमिकों के 11 नग कुल्हाड़ी और 353 नग हरे -भरे बांस जब्त  किया।   पंचनामा तैयार कर अपने उच्चाधिकारियों पर वन अपराध कायम किया।  श्रमिकों ने स्पष्ट तौर पर रेंजर मृत्युंजय शर्मा व डिप्टी रेंजर अजय कौशिक  द्वारा बांस कटाई करने श्रमिक के रूप में बुलाने की बात कही है।