पामगढ़ : वरिष्ठ संगीताचार्य गुरुजी रामचरण वानी का निधन, कलाकारों में शोक की लहर

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ अंचल के वरिष्ठ संगीताचार्य ,गीतकार, संगीतकार, गायक, सत्संगी, संगीतमय प्रवचनकर्ता गुरुजी श्री रामचरण वानी सोमवार को निधन हो गया | वे जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम मुड़पार (ब) के रहने वाले थे |

गुरूजी शास्त्रीय संगीत, गजल, भजन, मानसगान, सत्संग, संगीतमय प्रवचन से लेकर छत्तीसगढ़ अंचल की लोक पारंपरिक नाचा – गम्मत, पारी – जोक्कड़ के कलाकारों को प्रशिक्षित किया करते थे | उन्होंने कला यात्रा के दौरान गीत, संगीत ,गायन, सत्संग, संगीतमय प्रवचन के माध्यम से मानव समाज मे जन जागरूकता के संदेश दिया। शास्त्रीय संगीत के साथ- साथ छत्तीसगढ़ अंचल की पारम्परिक लोक संस्कृति लोक गीत , संगीत ,लोक नाट्य को संरक्षण एवं संवर्धन प्रदान किया है| छ. ग. प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ एवं पामगढ़ के समस्त कलाकार में शोक की लहर है |

See also  रायपुर : रोजगार, कौशल और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में हेल्थ केयर में कौशल विकास हेतु सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ एमओयू