JJohar36garh News|अशासकीय विद्यालय संघ पामगढ़ के द्वारा पामगढ़ कार्य कारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद हेतु धंनजय दिव्य उपाध्यक्ष महादेव सिंह ट्ंडन सचिव गणेश पटेल सह सचिव आर्दश तिवारी कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप व मीडिया प्रभारी राधे लहरे को सभी की सहमति से मनोनीत किया गया।

संघ के संरक्षक के रूप मे नरेन्द्र पांडेय छोटे लाल वर्मा सहेत्तर बंजारे उमाशंकर पांडेय विमलेश पांडेय सतीश जांगड़े दिलीप सुमन व अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही एंव बैठक मे कोरोना काल के बाद विद्यालय संचालन पर चर्चा की गयी एंव नर्सरी को छोड़ कर बिना टीसी के किसी भी बच्चे का किसी भी विद्यालय मे प्रवेश नहीं होगा इस बात पर सभी ने सहमति व्यक्त की । इस बैठक में पामगढ़ ब्लॉक के लगभग 50 -55 स्कूल संचालकों ने हिस्सा लिया ।
