छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव हारे जिंदगी की जंग

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह का आज निधन हो गया है। रविवार देर शाम अचानक तबीयत खराब होने के बाद बेंगलुरू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। पूर्व राज्य सभा सदस्य रणविजय सिंह जूदेव ने निधन की पुष्टि की। दिवंगत युध्दवीर सिंह जूदेव पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे। निधन की खबर से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। आज युध्दवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर जशपुर लाया जाएगा। युद्धवीर चन्द्रपुर से विधायक, संसदीय सचिव और ब्रेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

See also  स्वरोजगार से जोड़ने की विशेष पहल, मंत्री नेताम ने किया प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ