विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ द्वारा 44 विशिष्ट कार्य करने वालें प्रतिभाशाली व्यक्ति का होगा सम्मान

JJohar36garh News|विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ द्वारा समय समय पर कला साहित्य , समाजसेवा, अध्यात्म, संस्कृति उत्थान आदि के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालें प्रतिभाशाली व्यक्ति को प्रतिवर्ष में 44 लोगों का चिन्हांकन कर सम्मानित किया गया।
साहित्य और संस्कृति के प्रति सदैव जनमानस का झुकाव बना रहे , कलमकार साहित्य को साधना मानकर सनातन संस्कृति और अध्यात्म को केन्द्र बिन्दु मानकर अपने साहित्य सृजन के माध्यम से समाज को गति देते रहे इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर भगवान धन्वंतरि के जन्मदिन दिवस के पावन अवसर 07 नवम्बर 1969  को विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ का स्थापना अखिल भारतीय स्तर पर किया गया था ।
   विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ के केन्द्रीय समिति द्वारा छत्तीसगढ़ प्रांत में संस्था के विस्तार हेतु कार्यकारणी का गठन विगत दिनों किया । जिसमें अध्यक्ष का दायित्व डॉ. गीता शर्मा को सौपा गया । डॉ. शर्मा छत्तीसगढ़ी भाषाविद् के साथ साहित्य के अनेक विधाओं में दक्षता हासिल कर चुकी है इनकी ख्याति राष्ट्रीय स्तर तक पहुची चुकी है । नेत्रित्व क्षमता की दृष्टि से छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण जिलों में साहित्य बिरादरी में गहरी पैठ रखती हैं ।
    कार्यकारणी विस्तार में उपाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला रायपुर पं.राज नारायण द्विवेदी (साहित्यिक समालोचक) सरगुजा महासचिव संजीव शर्मा (पत्रकार) गजेंद्र कुमार साहु (युवक साहित्यकार) रायपुर ,दिनेश दुबे,  श्रीमती विभाषा मिश्रा , श्रीमती सुनिता पाठक बिलासपुर नरेंद्र पान्डेय, दिलीप तोलानी राजीव शर्मा आदि को सामील किया गया है ।
   विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ द्वारा समय समय पर कला साहित्य , समाजसेवा, अध्यात्म, संस्कृति उत्थान आदि के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालें प्रतिभाशाली व्यक्ति को प्रतिवर्ष में 44 लोगों का चिन्हांकन कर सम्मानित किया जाता है ।

See also  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में पीएम जनमन योजना के घरों की सौंपी चाबी, हितग्राहियों ने बांस की टोकरी में दिए आम और केले