JJohar36garh News|बिहार के बेतिया में प्रेमिका को मोबाइल देने पहुंचे दो मनचले युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। ग्रामीणों ने दोनों मनचलों के सिर मुड़वा कर जूते की माला पहनाई। फिर उन दोनों की जमकर पिटाई कर दी।
यह घटना शिकारपुर थाने के गादियानी गांव की बताई जा रही है। वहीं शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने इस तरह की किसी भी घटना के होने से इंकार किया है। वायरल वीडियो में दोनों मनचलों को ग्रामीण एक खंभे से बांधकर पिटाई कर रहे हैं। दोनों के सिर मुड़वा कर उनके मुंह पर चुना लगाया गया है और गले में जूते की माला भी पहनाई गयी है। बताया जा रहा है कि अपने एक दोस्त के साथ मनचला आशिक अपनी प्रेमिका को मोबाइल देने उसके घर पहुंचा था। ग्रामीणों ने उन दोनों युवकों देख लिया। बाद में ग्रामीणों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी है।
दोनों युवक किस गांव के हैं, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस भी घटना की पुष्टि से इंकार कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भीड़ द्वारा कानून को अपने हाथ में किसी को भी सजा देना सही है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अभी वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो कहां का है, यह भी पता लगाया जा रहा है। एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना दी गयी है। हालांकि अभी तक वायरल वीडियो कहा का है, इसके प्रमाण नहीं मिले हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा किया जाएगा।