पामगढ़ : सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जोगी कांग्रेस ने मांगों को दिया समर्थन

जांजगीर जिला के पामगढ़ में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने ग्रामीणों ने तहसील ऑफिस के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया| प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पामगढ़ में हो रहे निर्माण कार्य और विभिन्न योजनाओं की उदासीनता को लेकर जमकर भड़ास निकाला| जिसके बाद सभी ने एसडीएम को सभी कार्यों में  निष्पक्षता से जांच करने के लिए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की मांगों को जनता कांग्रेस ने भी समर्थन देते हुए जल्द ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आन्दोलन करने की बात कही|


पामगढ़ जनपद पंचायत के सदस्य रमेश खरे ने बताया कि पामगढ़ तहसील परिसर में व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है| जिस के आवंटन की रूपरेखा स्पष्ट नहीं है| इसकी जाँच की जाए | उन्होंने कहा कि काम्प्लेक्स आवंटन स्थानीय लोगों में लाटरी के माध्यम से किया जाए| उन्होंने कहा की पूर्व में खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने बने काम्प्लेक्स का जिक्र करते हुए कहा कि सरपंच द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया गया था| जिसके कारण तत्कालीन एसडीएम ने धारा 40 के तहत सरपंच को बर्खास्त कर दिया था| जिसके बाद उन्हें ने हाई कोर्ट से स्टे लाकर अपने पद पर बने हुए हैं| इसके अलावा भी शौचालय निर्माण केवल कागजों पर दिखाई दे रहा है हकीकत में कहीं नहीं बना है इस तरह विभिन्न मांगों को लेकर आज पामगढ़ के ग्रामीणों ने तहसील के पास एक दिवसीय धरना दिया| इस धरना को समर्थन देने के लिए जोगी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सरयू पूरे शामिल हुए| उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा की जा रही मांग पूरी तरह से जायज है| जगह-जगह टेब नल के लिए गड्ढा खोद दिए गए हैं, जिसके गड्ढे के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| वृद्धा पेंशन भी ठीक से नहीं मिल रहा है रोजगार गारंटी में भी ग्रामीणों को काम करने के बाद ही भटकना पड़ रहा है इन सब मांगों को लेकर एसडीएम पामगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया है उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं होगी तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा|

See also  धनतेरस पर दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी पहल, लौटाए 107 खोए हुए मोबाइल