पाली के जैतपुर में Thursday दोपहर एक चलती कार में आग लग गई. आग में पति के सामने पत्नी जिंदा जल गई. जबकि, युवक को खरोंच तक नहीं आई. मौके पर पहुंची Police का कहना है कि मामला संदिग्ध है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
थाना इंचार्ज जब्बर सिंह ने बताया कि चेंडा गांव निवासी अशोक पटेल (30) पत्नी रेखा पटेल (25) को लेकर उसके पीहर खुंटाणी गांव जा रहा था. इस दौरान कार के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई और पत्नी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई. मामला संदिग्ध लग रहा है. बॉडी समेत कार को कब्जे में ले लिया है. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया था. सबूत एकत्र किए गए हैं. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.
अशोक ने Police को बताया कि चेंडा गांव के आंजणा माता मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे के हिस्से में अचानक तेजी से आग फैली. कार रोकते ही पिछला हिस्सा जलने लगा. मंदिर के पास मौजूद लोग पहुंचे तो कार अंदर से सुलग रही थी और रेखा जल चुकी थी. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. अशोक ने हाल में कार खरीदी थी. घटना की जानकारी मिलते ही रेखा के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे.
हॉस्पिटल में अशोक के एक परिचित ने बताया कि अशोक की पत्नी रेखा की तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं थी. वह माता के मंदिर में उसे झाड़-फूंक के लिए लेकर आया था. अशोक पाली में रेस्टोरेंट चलाता है. वह पाली में रामदेव रोड पर खेतलाजी प्याऊ के पास किराए से रहता है. अशोक के एक बेटी साक्षी (3) है.