पामगढ़ : पति की प्रताड़ना से पत्नी ने खाया जहर, इलाज़ के दौरान हुई मौत, आरोपी पति गिरफ्तार 

जांजगीर जिला पामगढ़ में पति के मारपीट से तंग कर पत्नी ने किटनाशक जहर सेवन कर लिया| जिसकी इलाज के दौरान बिलासपुर अस्पताल में मृत्यु हो गई| मायके वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की| जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है| मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है|

[metaslider id=152463]

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मृतिका कविता नवरंग पति हलधर नवरंग उम्र 35 साल निवासी मुलमुला का मर्ग डायरी बिलासपुर से प्राप्त होने पर असल नंबरी मर्ग क्रमांक 21 / 2022 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया मर्ग जांच पर मृतिका के परिजनों का कथन लिया गया पाया गया कि मृतिका के पति आरोपी हलधर नवरंग उम्र 40 साल द्वारा छोटे छोटे बातों को लेकर मृतिका को मारपीट कर प्रताड़ित करता था और मृतिका को मर जा, जहर खाले, फांसी लग जा कहकर आत्म हत्या के लिए दुष्प्रेरित करता था जिसे तंग आकर मृतिका दिनांक 10. 05.2022 को कीटनाशक दवा को पी ली थी, जिसको परिजनों के द्वारा उचित इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया जो दिनांक 12.02.2022 को इलाज के दौरान मृतिका की मृत्यु हो गई ।

See also  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जशपुर में पदयात्रा शुरू

[metaslider id=153352]

मर्ग जांच के दौरान मृतिका के पति आरोपी हलधर नवरंग उम्र 40 साल निवासी मुलमुला के द्वारा उसके पत्नी मृतिका को मारपीट कर प्रताड़ित करने से मृत्यु होना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 265 / 2023 धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को दिनांक 06.10.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी सागर पाठक थाना प्रभारी, सउनि प्रमोद महार, आर राजा जय प्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।