उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। एक रात में दोबारा सेक्स करने से मना करने पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी पति ने रात में पत्नी को नींद से जगाया और सेक्स करने की इच्छा जाहिर की। पहली बार में पत्नी सेक्स करने के लिए राजी हो गई, लेकिन कुछ देर बाद जब दोबारा पत्नी को जगाकर पति ने सेक्स की इच्छा जाहिर की तो पत्नी ने मना कर दिया।
यह बात सुनते ही पति गुस्सा हो गया और पत्नी और दूसरे कमरे में रखी रस्सी लाकर पत्नी की गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद पति ने शव को ठिकाने लगाने के लिए लाश को पॉलीथिन की बोरी में पैक कर घर से 50 किमी दूर फेंक दिया। पति ने फिर खुद ही पत्नी के लापता होने की शिकायत भी थाने में दर्ज करा दी। मामले में जांच के दौरान पुलिस ने जब आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया है वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।