पत्नी तीनों बच्चों को लेकर चली गई मायके, हताश पति ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

पत्नी तीनों बच्चों को लेकर चली गई मायके, हताश पति ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस  : कोरबा जिले में पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने सुसाइड कर लिया। कुछ समय पहले उनकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इस वजह से वह काफी समय से मानसिक तनाव में था। घटना का पता तब चला जब उनके माता-पिता दशगात्र कार्यक्रम से लौटे।घटना के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरेली की है|

 

इसे भी पढ़े :-हर महीने घर आएगी 45 हजार रु तक की इनकम, अगर पत्नी के नाम खोलें ये खाता

मृतक के पिता मिठाई लाल यादव ने बताया कि 35 वर्षीय जगन्नाथ उनका इकलौता पुत्र था। वे पत्नी के साथ रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में दशगात्र कार्यक्रम में गए थे। वापस लौटने पर काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जगन्नाथ का शव पंखे से लटका मिला।
जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ की शादी के बाद तीन बच्चे हुए। कुछ समय पहले उनकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इस वजह से वह काफी समय से मानसिक तनाव में था। उरगा थाना के अधिकारी अजय कुमार पांडे ने बताया कि परिजन 14 मई को बाहर गए थे और 17 मई को लौटे। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
See also  छत्तीसगढ़ का दूसरा परिणाम बस्तर से, बीजेपी के महेश कश्यप 55245 से जीते