पारिवारिक विवाद के बाद घर निकली महिला, नदी में मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर।

खारून नदी में एक महिला की लाश बरामद हुई है। महिला पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकल गई थी। जिसके बाद घर वालों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई थी। फिलहाल डीडी नगर पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

पर्सनल लोन लेने के चक्कर में ना भूले EMI, कम औपचारिकता में हो जाती है जेब ढीली, जाने समाधान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सावित्री पटेल के रूप में तौर पर हुई है। वो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। महिला कुछ दिन पहले अपने घर से अचानक निकल गई। घर वालों ने आसपास और रिश्तेदारों के घरों पर खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। फिर घर के लोगों ने मंदिर हसौद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद से पुलिस लगातार महिला की तलाश कर रही थी।

 

See also  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में पीएम जनमन योजना के घरों की सौंपी चाबी, हितग्राहियों ने बांस की टोकरी में दिए आम और केले

पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि, महिला का पारिवारिक विवाद होने से लगातार डिप्रेशन में थी। वह लगातार परेशान चल रही थी। इसी वजह से वह अचानक घर छोड़कर निकल गई। पुलिस को फिलहाल महिला की लाश में किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि महिला ने आत्महत्या करने के लिए पानी में कूद गई होगी।

 

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कार में सीट बेल्ट और बाइक में हेलमेट पहनना अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *