चलती ट्रेन में सीट के लिए महिला ने एक शख्स को लगा दी चमाट, विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आज के दौर में दुनिया के किसी भा कोने में हुई घटना चंद सेकेंड्स में वायरल हो जाती है. किसी भी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल होता है जितनी तेजी से आग लकड़ी को खाती है.

 

ऐसा ही एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला ट्रेन में खड़े एक शख्स को कॉलर पकड़ कर मारती नजर आ रही है. ट्रेन में इस यात्री की पिटाई का कारण सीट को लेकर झड़प होना बताया जा रहा है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

 

दरअसल, वायरल हो रहा यह वीडियो देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस का बताया जा रहा है. सफर के दौरान यात्रीयों में सीट को लेकर बहस हो जाती है. खिड़की के पास खड़ी एक लड़की के साथ एक औरत है जो ऊपर वाली बर्थ पर बैठे शख्स का कॉलर पकड़ कर उसे धमका रही है. वीडियो में औरत शख्स के कहती है कि सीट खाली कर वरना तुझे बहुत मारूंगी. शख्स बोलता है कि मेरी सीट कंफर्म है, तभी यात्री उसे टीटी को बुला कर लाने को कहते हैं. इस घटना का वीडियो ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने अपने फोन से रिकॉर्ड कर लिया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

See also  बेवफा पत्नी, जमीन गिरवी रखकर पत्नी की रेलवे में नौकरी लगवाई, नौकरी लगते ही छोड़ दिया पति को, पति ने किया ऐसा की छूट गई नौकरी

लोगों की प्रतिक्रियाएं

 

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक करीब 6 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है, तो वहीं करीब 3 हजार लोगो ने वीडियो को लाइक किया है.वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट्स करते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे किसी का कॉलर नहीं पकड़ना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…वुमन एडवांटेज…तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर औरत की जगह आदमी होता तो सीन कुछ और होता.