महिलाओं के लिए फायदेमंद, सस्ते में मिलता है टर्म इंश्योरेंस, जानिए आपको क्यों लेना चाहिए कवर

महिलाओं के लिए फायदेमंद, सस्ते में मिलता है टर्म इंश्योरेंस, जानिए आपको क्यों लेना चाहिए कवर : भारत में अब भी काफी कम लोगों के पास लाइफ इंश्योरेंस है। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) का डेटा बताता है कि देश की GDP के मुकाबले लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम का अनुपात महज 2.8% है। यह काफी चिंताजनक स्थिति है। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि देश में बिकने वाली कुल बीमा पॉलिसियों में से महिलाओं को सिर्फ 35% बीमा कवर (Women’s Insurance Coverage) मिलता है। अगर दूसरे शब्दों में कहें, तो 65 करोड़ से अधिक महिलाओं वाले मुल्क में केवल 2% से भी कम सक्रिय रूप से जीवन बीमा पॉलिसी खरीदती हैं।

 

इसे भी पढ़े :-आपका पैसा 5 साल में डबल और 7.5 साल में ट्रिपल, देखें जबरदस्त स्कीम

 

लेकिन, महिलाओं के लिए अच्छी बात यह है कि वे पुरुषों के मुकाबले कम प्रीमियम पर टर्म इंश्योरेंस कवर पा सकती हैं। आइए जानते हैं कि महिलाओं के लिए टर्म इंश्योरेंस क्यों जरूरी है और उनका प्रीमियम कम क्यों होता है?

See also  5 रूपए के नोट से आप बन सकते हैं लखपति, तस्वीरें हो रही हैं Viral

महिलाओं के लिए टर्म इंश्योरेंस जरूरी क्यों?

महिलाओं के लिए फायदेमंद, सस्ते में मिलता है टर्म इंश्योरेंस, जानिए आपको क्यों लेना चाहिए कवर : आज के बदलते समाज में महिलाएं किसी मोर्चे पर पुरुषों से कम नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। कुछ महिलाएं शादीशुदा और कामकाजी होती हैं। कुछ हाउसवाइफ होती हैं जो कमाती नहीं हैं, लेकिन उनका योगदान किसी भी नजर से कम नहीं होता। करीब 7 करोड़ सिंगल विमेन भी हैं, जिनके ऊपर किसी न किसी तरह की जिम्मेदारी हो सकती है। जैसे कि माता-पिता, भाई-बहन या फिर बच्चों की।

इन महिलाओं के लिए टर्म इंश्योरेंस की अहमियत काफी अधिक हो सकती है। क्योंकि उनके पीछे भी एक भरा-पूरा परिवार होता है। महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश की आर्थिक वृद्धि के लिए भी जरूरी है।

 

इसे भी पढ़े :-घर बैठे मोबाइल फोन से ऑनलाइन काम करके असली पैसा कमाने वाली वेबसाइट, आप भी कमा सकते हैं पैसा

 

 

महिलाओं के लिए टर्म इंश्योरेंस सस्ता क्यों?

See also  Personal Loans : बड़े काम का साबित हो रहा पर्सनल लोन, मिलते हैं बिना किसी झंझट के, देखें क्या-क्या आता है काम

महिलाओं के लिए फायदेमंद, सस्ते में मिलता है टर्म इंश्योरेंस, जानिए आपको क्यों लेना चाहिए कवर : टर्म इंश्योरेंस सभी आय स्तरों की महिलाओं के लिए एक बेहतर और किफायती विकल्प हो सकता है, चाहे वे कामकाजी हों या फिर हाउसवाइफ। यह कम लागत वाला प्रोडक्ट है, जो कम प्रीमियम पर ज्यादा कवरेज देता है। महिलाओं की औसत आयु पुरुषों की तुलना में 2-3 साल ज्यादा होती है। इसके कारण, महिलाओं के लिए मृत्यु दर प्रीमियम (Mortality Premium) कम होता है।

मृत्यु दर प्रीमियम, टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान का अहम हिस्सा होता है। यह बीमा कंपनी के उस जोखिम को कवर करता है, जो बीमाधारक की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु हो जाने पर होता है। उम्र, लिंग, स्वास्थ्य और जीवनशैली जैसे कारक इस प्रीमियम को प्रभावित करते हैं। बीमा कंपनियां यह भी देखती हैं कि महिलाएं प्रीमियम भुगतान में अधिक अनुशासित होती हैं। इसीलिए, बीमा कंपनियां महिलाओं को विशेष प्रीमियम दरों और अलग सेवाओं की पेशकश करती हैं।

 

इसे भी पढ़े :-पोस्ट ऑफिस में खाता है तो सावधान हो जाएं!, आपका अकाउंट हो सकता है खाली! जानें कैसे बचें

 

See also  SBI Stree Shakti Yojana, SBI महिलओं को बिजनेस करने दे रही 25 लाख रुपए तक का लोन

टर्म इंश्योरेंस क्यों फायदेमंद है?

महिलाओं के लिए फायदेमंद, सस्ते में मिलता है टर्म इंश्योरेंस, जानिए आपको क्यों लेना चाहिए कवर : जीवन बीमा कई तरह का होता है, लेकिन टर्म इंश्योरेंस सबसे सस्ता और उपयोगी विकल्प है। यह कर लाभ (Tax Benefits) के साथ परिवार की वित्तीय सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। हालांकि, महिलाओं के लिए पारंपरिक बीमा योजनाएं नाकाफी हैं। उनकी जीवन सुरक्षा, बचत और निवेश की जरूरतें पुरुषों से अलग होती हैं। इसके अलावा, क्रिटिकल इलनेस कवरेज जैसी सुविधाएं महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

IRDAI की हालिया वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कामकाजी महिलाओं को बीमा कवरेज में सबसे कम सेवा मिलने वाले समूहों में गिना गया है। इसी अंतर को कम करने के लिए बीमा नियामक ने ‘बीमा वाहक’ नामक पहल शुरू की है। इसका मकसद महिला एजेंट नियुक्त करके बीमा कवरेज को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना है।

 

पिता की संपत्ति में शादी के बाद बेटी अधिकार होता है, जाने इसकी पूरी सच्चाई