CG : योग्यता होने के बाद भी कैप्टन युगल रात्रे का विरोध, वरिष्ठ पायलट की नियुक्ति का मामला

JJohar36garh News|छत्‍तीसगढ़ राज्य में वरिष्ठ पायलट की नियुक्ति एक फिर अटकती नजर आ रही है। विमानन विभाग ने इस पद के लिए जिस कैप्टन एन. बामल का चयन किया था, उन्होंने सरकार का प्रस्ताव ठुकरा दिया हैै। ऐसे में अब चयन सूची में दूसरे स्थान पर रखे गए युगल रात्रे को सरकार की तरफ से प्रस्ताव भेजा जा सकता है। रात्रे छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इस बीच चर्चा है कि कुछ अफसर उन्हें वरिष्ठ पायलट नहीं बनाना चाह रहे हैं। इस मामले में विमानन सचिव नीलम नामदेव एक्‍का से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई।

अफसरों के अनुसार राजकीय विमान के लिए वरिष्ठ पायलट और सहायक पायलट का पद लंबे समय से खाली है। फरवरी 2019 से इस पर नियुक्ति की कोशिश की जा रही है। इस दौरान कई बार तारीख बढ़ाई गई। सरकार ने वरिष्ठ पायलट के लिए साढ़े चार लाख से अधिक और सहायक पायलट को दो लाख 30 हजार स्र्पये मासिक वेतन का प्रस्ताव देते हुए इस बार 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया था। अफसरों के अनुसार दोनों पदों के लिए करीब आधा दर्जन से अधिक आवेदन आए थे।

See also  पुलिस की बर्बरता से अधेड़ हुआ अपाहिज, आक्रोशित हुआ आदिवासी समाज, थाना में जमकर हंगामा

इनमें से सरकार ने वरिष्ठ पायलट के लिए बामल का चयन किया। इस संबंध में दो सितंबर को विमानन विभाग की तरफ से बामल को ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी गई। साथ ही उन्हें पदभार ग्रहण करने के लिए भी कहा गया, लेकिन उन्होंने छह सितंबर को ई-मेल भेजकर ज्वाइन करने से माना कर दिया है। यह दोनों ई-मेल इंटरनेट मीडिया में भी वायरल हो रहा है।