जांजगीर जिला के पामगढ़ में मुलमुला पुलिस को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | साथ ही एक अन्य युवक के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जब्त की है| दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जेवरा निवासी सनत कुमार कश्यप अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा शराब बिक्री हेतु रखने की सूचना मिली| जिस पर मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी के कब्जे से 140 पाव 180 नग 180ML वाली कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। इसी प्रकार जनीदास मानिकपुरी द्वारा शराब बेचने की सूचना मिलने पर मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपी सनत कुमार कश्यप उम्र 25 वर्ष एवं जनीदास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी द्वारा अवैध शराब बिक्री करना पाये जाने पर दोंनो आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुऐ दोनो आरोपियों को दिनाँक 11 मार्च 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना मुलमुला स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UUBUmSlJMKsCGpsSAE5QNGgA&layout=gallery[/embedyt]