गरियाबंद जिले के क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने लगाई फांसी,

Johar36garh (Web Desk)| गरियाबंद जिले के गोहरापदर क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रविवार सुबह फंदे पर लटकी उसकी लाश देख लोगों के होश उड़ गए। युवक के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन घटनास्थल पहुंच चुका है। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक 20 साल का है जो हैदराबाद से आया हुआ था। उसे गोहरापदर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। उसके अलावा सेंटर में 20 से 22 लोग भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दूसरे मंजिल में जाकर युवक ने फांसी लगाई है। शनिवार सुबह उसे लटकते देख लोगों के पसीने छूट गए।

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

See also  बलरामपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या