पामगढ़ में युवक ने घर में लगाई फांसी, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

पामगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भदरा निवासी रमेश जांगड़े पिता कौशल प्रसाद जांगड़े उम्र 35 वर्ष की लाश घर के कीचन में झूलते हुए मिली । परिजनों ने इसकी जानकारी पामगढ़ पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय मृतक घर पर अकेले था आज सुबह जब काफी देर तक जब घर से बाहर नहीं निकला, जिस पर परिजन उसके कमरे के अंदर गए जहां देखा कि कीचन में युवक का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। जिसे देखकर सभी हक्के बक्के रह गए। मृतक की पत्नी पिछले सप्ताह भर से अपने 2 बच्चों के साथ पनगांव मायके गई हुई थी। परिजनों ने बताया कि युवक नशे का आदी था। नशे की हालत में युवक ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

See also  CG : बकरा-बकरी चोरी के शक में 2 लोगों की जमकर मारपीट, धुप में बिठाया, विडियो वायरल