JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में दो अलग-अलग जगहों में युवक-युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पहली घटना ग्राम हिर्री की है और दूसरी घटना ग्राम सिर्री की है | सूचना पर पहुंची पुलिस से मामला दर्ज़ कर जाँच कर रही है |
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हिर्री निवासी नीलेश बंजारे पिता लोरिक बंजारे उम्र 18 वर्ष ने 23 अगस्त की शाम 6 बजे के आसपास धनगांव और हिर्री के खेतों के सिवाने में जाकर फांसी लगाई | खेतों में काम कर रहे ग्राम धनगांव के किसानों की नज़र युवक की लाश पड़ी, उन्होंने इसकी सूचना हिर्री गांव के लोगों को दी| पास जाकर देखा तो युवक रस्सी के फंदे से झूल रहा है | पता चला की लाश उक्त युवक है| शाम के लगभग 4 बजे के करीब युवक को गांव के लोगों ने देखा था|
दूसरी घटना ग्राम सिर्री की है| रिंकी पटेल पिता रामफल पटेल 22 वर्ष ने 24 अगस्त की सुबह 6 बजे के आसपास अपने घर के पीछे लगभग 6-7 खेत के बाद एक पेड़ में दुप्पटे से लटकी हुई लाश मिली| मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे युवती को घरवालों ने देखा था | जिसके बाद सभी अपने काम में लग गए| इधर युवती ने फांसी लगा ली | दोनों मामले में पुलिस को सूचना देने के बाद जांच शुरू कर दी है |