Janjgir : जमीन विवाद बनी दोनों बहनों की हत्या की वजह, भाई, भाभी व भतीजा गिरफ्तार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला नवागढ़ के ग्राम तेंदुआ में दो सगी बहनों की हत्या का राज पुलिस ने सुलझा लिया है| पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है| भाई, भाभी व भतीजा ने खेत के पानी में सिर को दबा कर हत्या की थी| पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतिका के भाई विनोद कश्यप सेमरा निवासी से कुछ सालो से भाई बटवारा को लेकर जमीन का विवाद चल रहा था जिस बात को लेकर कुछ दिन पूर्व विनोद एवं विनोद की पत्नी फगनी बाई दोनों के द्वारा संतोषी बाई व आपी बाई को जान से मार देने की धमकी दिये थे । संदेही विनोद कश्यप, फगनी बाई एवं हेमंत कश्यप को मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया | पूछताछ में विनोद कश्यप, अपनी पत्नि फगनी बाई, बेटा हेमंत कश्यप के साथ मिलकर मृतिका संतोषी बाई व आपी बाई की हत्या की है | जमीन विवाद को लेकर खेत के पानी में सिर को दबा कर हत्या करना स्वीकार किया |

See also  दशगात्र कार्यक्रम में आए युवक की तालाब में डूबकर मौत, गोताखोर दल ने शव को किया बरामद

आपको बता दें की संतोषी बाई , आपी बाई , विनोद कश्यप तीनो भाई बहन है। संतोषी बाई का विवाह तेन्दुआ के राधेश्याम कश्यप के साथ हुआ था दोनो के कोई संतान नही होने से परिजनो के द्वारा छोटी बहन आपीबाई का विवाह भी राधेश्याम से ही करा दिये थे शादी के लगभग 15 साल बाद दोनो बहनो के द्वारा अपने भाई विनोद कश्यप से जमीन बटवारे की मांग की गई थी जिस पर विनोद कश्यप जमीन देने को राजी नहीं था । न्यायालय आदेश से दोनो बहनो को लगभग 2 एकड जमीन मिला था जिस पर तीन साल से खेती किसानी कर रहे थे उसी जमीन पर मनमुटाव बना हुआ था|  26 अगस्त को जब दोनो बहने खेत पर काम कर रही थी आस पास के खेत मे कोई नही था तो आरोपी विनोद कश्यप, अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर दोनो बहनो को खेत के पानी मे सिर को दबा कर हत्या कर दिये|

See also  15 लाख से होगा ससहा मेला मंच नवनीकरण, विधायक ने 10 और संसद से 5 लाख की घोषणा, मेला का समापन