ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश का अलर्ट

रतलाम में 2.50 इंच पानी गिरा, गुना में बौछार; MP में 22 जून तक ‘बिपरजॉय’ बिगाड़ेगा मौसम

भोपाल
बिपरजॉय तूफान का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।
गुजरात-राजस्थान में भारी तबाही मचा चुका बिपरजॉय तूफान मध्यप्रदेश में 22 जून तक एक्टिव रहेगा। अगले दो दिन ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल और उज्जैन संभाग भी भीगेंगे। इन चारों संभाग के जिले राजस्थान से जुड़े हैं। यहां आंधी की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा भी रह सकती है। अगले चार दिन प्रदेशभर में मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा।
IMD भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 19 और 20 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज आंधी के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में हेवी रेन होने का अनुमान है। टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, रीवा-सतना में भी 20-21 को तेज बारिश होगी। हालांकि, तूफान का कम दवाब है। गुजरात या राजस्थान जैसे हालात यहां नहीं बनेंगे।
उधर, पिछले 24 घंटे में रतलाम में 2.55 इंच पानी गिर गया। गुना में रविवार शाम से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 24 घंटे में यहां 0.51 इंच बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। शिवपुरी में 0.62, उज्जैन 0.19, ग्वालियर में 0.12 इंच बारिश हुई है। सागर में भी पानी गिरा।

See also  पति-पत्नी ने काटा केक, इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप हो जाएंगे लोटपोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *