जांजगीर जिला में स्कूटी सवार का सड़क पर ट्रैक्टर से रास्ता रोककर मारपीट की, और जेब से 2500 रुपये छीनकर भाग गए | झपटमारी करने के मामले में 3 आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की | घटना थाना चांपा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी -चांपा मार्ग की है |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिवनी निवासी प्रार्थी संजय शर्मा ने 26 मई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 26 मई की रात करीब 8:45 बजे वे एक्टिवा से सिवनी से चांपा की ओर आ रहे थे। सिवनी-जगदल्ला मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने पूरा रोड कवर कर लिया। अंतिम समय में प्रार्थी ने गाड़ी खेत में उतारकर अपनी जान बचाई। जब वे सिंचाई विभाग ऑफिस चौक के पास पहुंचे तो खड़े ट्रैक्टर का फोटो -वीडियो बनाने लगे। इसी बात पर ट्रैक्टर ड्राइवर और उसके साथियों सहित दो अन्य लड़कों ने गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी।
मौके पर आरोपियों ने प्रार्थी की जेब से करीब 2500 रुपये छीन लिए और गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 264/26 धारा 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों के बयान और मुखबिर की सूचना पर ट्रैक्टर चालक और अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें थाने लाया। पूछताछ में आरोपियों मुकेश कुमार देवांगन निवासी राजापारा चांपा,अमर सिंह सिदार निवासी जगदल्ला चांपा और राहुल यादव निवासी जगदल्ला थाना चांपा ने घटना स्वीकार की। उन्होंने बताया कि छीने गए 2500 रुपये में से 1500 रुपये तेल डलवाने और 500 रुपये खाने-पीने में खर्च कर दिए। बाकी 500 रुपये पुलिस ने बरामद कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रआर गणेश कौशिक, आदित्य प्रताप सिंह, कैलाश यादव और थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।