1 जून से रेलवे स्टेशनों पर महंगा होगा खाना, सेंट्रल रेलवे ने बढ़ाए रेट

नई दिल्ली
ट्रेन से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका है, जहां रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाला खान-पान अब और महंगा होने जा रहा है। सेंट्रल रेलवे ने 1 जून 2026 से खान-पान की विभिन्न वस्तुओं की दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह बढ़ोतरी तेल और गैस की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे के कारण की गई है।

इन चीजों के बढ़े दाम
नई दरों के मुताबिक, सबसे लोकप्रिय स्नैक वड़ा पाव की कीमत में लगभग 54% की भारी बढ़ोतरी हुई है। पहले 13 रुपये में मिलने वाला वड़ा पाव अब 20 रुपये में मिलेगा, जिसमें 50 ग्राम आलू वड़ा 15 रुपये और पाव 5 रुपये प्रति पीस तय किया गया है। इसके अलावा वेज समोसा, वेज पफ और साबूदाना वड़ा भी अब 20 रुपये प्रति पीस की दर से मिलेंगे। वहीं, पाव भाजी और वेज पिज्जा के शौकीनों को अब 50 रुपये प्रति पीस चुकाने होंगे।

See also  satpuda fire report : सतपुड़ा की आग में सभी को क्लीनचिट, 24 करोड़ का नुकसान

कौन-कौन सी चीजें कितने में मिलेगी, पूरी लिस्ट?

क्रमांकखाद्य पदार्थकीमत
1आलू वड़ा15 रुपये
2रगड़ा/उसल प्लेट + 1 पाव25 रुपये
3वेज समोसा20 रुपये
4पाव5 रुपये
5वेज सैंडविच + सॉस35 रुपये
6वेज चीज सैंडविच + सॉस45 रुपये
7वेज पफ/पेटिस20 रुपये
8साबूदाना वड़ा20 रुपये
9ढोकला25 रुपये
10सभी प्रकार के लड्डू20 रुपये
11वेज फ्रेंकी30 रुपये
12वेज चीज फ्रेंकी45 रुपये
13सूखा भेल25 रुपये
14चटनी भेल30 रुपये
15पोहा नमकीन20 रुपये
16सादा डोसा + चटनी + सांभर25 रुपये
17मसाला डोसा + चटनी + सांभर35 रुपये
18प्याज डोसा/उत्तपम + चटनी/सांभर30 रुपये
19रवा डोसा/मसाला उत्तपम + चटनी + सांभर35 रुपये
20रवा इडली + चटनी + सांभर (2 नग)35 रुपये
21पाव भाजी (2 पाव)50 रुपये
22दही वड़ा (2 नग)35 रुपये
23वेज कटलेट (2 नग) + सॉस/चटनी35 रुपये
24छोले पूरी (5 पूरी + छोले)40 रुपये
25मेदु वड़ा + चटनी/सांभर (2 नग)35 रुपये
26इडली सांभर/चटनी (2 नग)30 रुपये
27चना दाल वड़ा + चटनी (2 नग)35 रुपये
28ब्रेड पकोड़ा25 रुपये
29प्याज के पकोड़े/मिली-जुली भजिया25 रुपये
30मूंग भजिया30 रुपये
31वेज Roll30 रुपये
32वेज पिज्जा50 रुपये
33टमाटर का सूप20 रुपये
See also  FMCG में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में अडानी, 3 कंपनियों को खरीदने का प्लान

गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
मूल्य वृद्धि को मंजूरी देने के साथ ही रेलवे ने सभी लाइसेंसधारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दरों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुधार के रूप में दिखना चाहिए। इसके अलावा, नए टैरिफ लागू होने के 6 महीने बाद बिक्री का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके आधार पर लाइसेंस शुल्क की समीक्षा होगी।

राहत की बात यह है कि कचौड़ी, गुलाब जामुन, ताजे जूस, मिसल पाव और वेज नूडल्स समेत 16 लोकप्रिय खाद्य पदार्थों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, जूस और सोडा उत्पादों के दाम भी पहले की तरह ही बने रहेंगे।