बिहार के भागलपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चुराने की कोशिश कर रहा एक शख्स खुद मुसीबत में फंस गया. यात्रियों की सूझबूझ और पकड़ के चलते आरोपी ट्रेन की खिड़की से ही लटक गया और लगभग 100 मीटर तक जान की भीख मांगते हुए सफर करता रहा.
चोरी की नियत से घर में घुसा चोर, कीमती सामान नहीं मिला तो महिला को ही लगा चूमने
जानकारी के मुताबिक, शिवनारायणपुर स्टेशन पर एक शख्स ने चलती ट्रेन की खिड़की से यात्री का मोबाइल चुराने की कोशिश की. इससे पहले कि वह भाग पाता, सतर्क यात्रियों ने उसका हाथ कसकर पकड़ लिया. इसी बीच ट्रेन चल पड़ी, जिससे आरोपी का पैर जमीन से हट गया और वह खिड़की के सहारे हवा में लटक गया.
प्लेटफार्म में सोते हुए यात्री की जेब काटता चोर, सीसीटीवी से हुआ चोर का खुलासा, देखें विडियो
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कथित चोर बुरी तरह डरा हुआ है. वह ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों से बार-बार गुहार लगा रहा है, “प्लीज भैया, मेरा हाथ मत छोड़िएगा.” करीब 100 मीटर तक ट्रेन के साथ लटके रहने के बाद अंततः उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर नीचे गिर पड़ा. गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हादसे में उसकी जान बच गई, हालांकि इस तरह की खतरनाक हरकत से बड़ा हादसा हो सकता था.
फिलहाल, इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इस मामले में पुलिस या रेलवे प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है.
भागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल झपटने की कोशिश कर रहे चोर को यात्रियों ने हाथ पकड़कर दूर तक घसीटा, प्लेटफॉर्म के छोर पर हाथ छूटने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया और सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया,वीडियो वायरल https://t.co/1G2zXS3MFg
— Shivam Kumar (@Shivamjournal) October 13, 2026