बिलासपुर में चाचा ने अपने ही भतीजे की चाकू मारकर कर दी हत्या, घटना के बाद थाने में किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चाचा ने अपने ही भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

 

बैंक मैनेजर पत्नी की दर्जनों बार चाकू मारकर बेरहमी से कर दी हत्या, खुद भी कूदा छत से

यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अमित केंवट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित अपने चाचा कुंदन केंवट के साथ लिंगियाडीह में रहता था। सोमवार की रात कुंदन ने अपने ही भतीजे अमित पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

 

स्कूल की महिला प्रिंसिपल पर 27 बार चाकू से वार, मौके पर ही मौत, हमलावरों ने नहीं छुआ नकदी और जेवर, पुलिस भी हैरान, कर रही जाँच

घटना के बाद आरोपी कुंदन ने सरकंडा थाने में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी। फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

See also  कांग्रेस की महाराष्ट्र में आ गई दूसरी लिस्ट, 23 सीटों पर उतारे कैंडिडेट

 

जांजगीर : रास्ता रोककर चौकीदार से शराब के लिए पैसे की मांग, नहीं देने पर बीच सड़क में चाकू मारकर बेदर्दी से हत्या