मणिपुर बंटेगा नहीं:मणिपुर के CM बोले- ये लोग म्यांमार से आए, कुकी-मैतेई में लड़ाई नहीं

इंफाल. मणिपुर में कुकी और मैतेई कम्युनिटी के बीच 42 दिन से हिंसा जारी है। इसमें अब तक 107 लोग मारे जा चुके हैं और 310 घायल हैं। मंदिर-चर्च, स्कूल-गांव जलाए जा रहे हैं और 60 हजार लोग अपने घरों को छोड़कर कैंप में रहने के लिए मजबूर हैं।
CM एन बीरेन सिंह ने 28 मई को दावा किया था कि ‘सुरक्षाबलों ने घरों में आग लगाने और लोगों पर गोलीबारी करने में शामिल रहे 40 हथियारबंद उग्रवादियों को मार गिराया है।’ भास्कर की टीम ने CM के दावे की पड़ताल की और ये दावा गलत साबित हुआ। पता चला कि CM बीरेन सिंह जिन 40 मिलिटेंट्स के मारे जाने का दावा कर रहे हैं, उसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। कौन मारा गया, अधिकारी भी ये नहीं जानते

See also  1 दिसंबर से तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, रेलवे ने लागू किए नए नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *