बिपरजॉय गुजरात में जखौ तट, बाड़मेर में आसमां से टकराया:5 की मौत

आज राजस्थान में तेज बारिश होगी; तूफान से कमजोर हुआ मानसून
गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में चक्रवात के कारण बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। इस कारण कई जगह पेड़ और खंभे उखड़ गए।
अरब सागर से उठा बिपरजॉय तूफान गुजरात के 940 गांवों से होता हुआ 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से उत्तरी गुजरात के पाटन और बनासकांठा में शुक्रवार को तेज बारिश होगी। तूफान ने कच्छ से पाकिस्तान की सीमा को टच किया है।

गुरुवार शाम साढ़े छह बजे बिपरजॉय तूफान गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र से टकराया था। रात में इसने राजस्थान के बाड़मेर में आसमान से टकराकर एंट्री ली। तूफान के कारण महेसाणा, दाहोद, खंभात और भावनगर में 5 लोगों की मौत हुई। आधी रात तक इसके लैंडफॉल की प्रोसेस पूरी हुई।

इस दौरान 125 से 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली। बाद में हवा की रफ्तार कम होकर 108 किमी प्रति घंटा हो गई। भुज में 5 इंच तक बारिश हो चुकी है। द्वारका और भुज में बिजली बंद कर दी गई है।

See also  बुलडोजर एक्शन पर सियासी घमासान: डिप्टी CM बोले—चुनी हुई सरकार ने नहीं दिया था आदेश

ये तस्वीर गुरुवार शाम 6:10 बजे बाड़मेर में भारत-पाक बॉर्डर और राजस्थान के अंतिम गांव भलगाव से लगते कच्छ के रण की है। बिपरजॉय के प्रवेश करते ही पूरा रण पानी से भर गया। पाकिस्तान की ओर से आए काले घने बादलों के साथ तेज बौछारों का दौर शुरू हो गया। हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी/घंटा थी। फोटो- नरपत रामावत
ये तस्वीर गुरुवार शाम 6:10 बजे बाड़मेर में भारत-पाक बॉर्डर और राजस्थान के अंतिम गांव भलगाव से लगते कच्छ के रण की है। बिपरजॉय के प्रवेश करते ही पूरा रण पानी से भर गया। पाकिस्तान की ओर से आए काले घने बादलों के साथ तेज बौछारों का दौर शुरू हो गया। हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी/घंटा थी। फोटो- नरपत रामावत
तूफान ने रोकी मानसून की रफ्तार
बिपरजॉय अब मानसून के बढ़ने की रफ्तार को भी रोकने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक यह जमीन पर पूर्व व उत्तर-पूर्व दिशा में करीब 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। तूफान के केंद्र यानी आई का आकार करीब 50 किमी का है।

See also  रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे पति ने गुस्से में बाइक में लगा दी आग, मिठाई खरीदने को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद, बाइक पूरी तरह जलकर राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *