शादी से इंकार करने पर युवती पर चाकू से हमला, आरोपी ने किया अदालत में आत्मसमर्पण

बिलासपुर।

एकतरफा प्यार में पड़े युवक ने शादी से इंकार करने पर युवती पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद फरार युवक ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

घटना बंगालीपारा की है, जहां माता चौरा सरकंडा का रहने वाले सनद कश्यप ने युवती पर शादी से इंकार करने पर चाकू से हमला कर दिया. सरकंडा पुलिस धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

See also  विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत डिघॊरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *